कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एक दूजे को दिल दे बैठे हैं मुलिगन और स्टरराइडक्

लॉस एंजेलिस। ऎसा लगता है कि अभिनेत्री कैरी मुलिगन और उनके सहअभिनेता टॉम स्टरराइड एक दूसरे को दिल दे बैठे हैं। दोनौं को कई मौकों पर साथ-साथ देखा गया है।
वेबसाइट "ऎस शो बिज डॉट कॉम" के मुताबिक शिया लाब्योफ के साथ रिश्ता खत्म करने के बाद मुलिगन के स्टरराइड के साथ प्यार में प़डने की खबरें आ रही हैं लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
अफवाहों का कारण भी है। 14वें हॉलीवुड वार्षिक पुरस्कारों के दौरान मुलिगन और स्टरराइड साथ-साथ समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे और साथ-साथ वहां से गए भी। यह पहला मौका नहीं है, जब मुलिगन और स्टरराइड को साथ-साथ देखा गया है।
इससे पहले एक होटल में दोनों को साथ-साथ देखा गया था। दो दिन पहले खबर आई थी कि आगामी फिल्म "ड्राइव" की शूटिंग कर रही मुलिगन अपने पति के अलग होने के बाद पश्चिमी हॉलीवुड के एक मोटल (राजमार्गो पर स्थित होटल) में ठहरी हैं।
इस होटल में ठहरने का एक रात का किराया मात्र 108 डॉलर है। इस बीच, खबर है कि लीब्योफ फिल्म "ट्रांसफामर्स-3" की अपनी सहअभिनेत्री रोजी हटिन्गटन व्हीटले के करीब आ गए हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें