लंदन। मैच फिक्सिंग प्रकरण के विश्व क्रिकेट को झकझोरने के बाद ब्रिटिश सरकार अंतरराष्ट्रीय गैगस्टरों और भ्रष्ट खिलाडियों को पकडने के लिए नई खुफिया इकाई बनाने की योजना बना रही है।
द न्यूज आफ द वल्र्ड की खबर के अनुसार खेल सट्टेबाजी खुफिया इकाई (द स्पोट्र्स बेटिंग इंटेलीजेस यूनिट) मैच फिक्सिंग और अवैध सट्टे के बारे में सूचना एकत्रित करके उनके विश्लेषण करेगी। खेल सट्टेबाजी पर अपन विश्लेषण में फुटबाल क्लब लीवरपूल के पूर्व मुख्य कार्यकारी रिक पैरी ने सलाह दी कि सभी खेलों में अवैध क्रियाकलापों से निबटने के लिए एक विशेष इकाई बनाई जाए। ओलंपिक एवं खेल मंत्री हुग रोबर्टसन ने कहा कि मैच फिक्सिंग खेल की शुद्धता को बर्बाद करता है और इसे खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध है।
भारत समाचार
सट्टेबाजी से निबटेगी ब्रिटेन की खुफिया इकाई




















