कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिक्सिंग में कोई भारतीय खिलाडी शामिल नहीं : इशांत शर्मा

मेरठ। उसकी उम्र जितनी कम है, चेहरे पर मासूमियत भी उतनी ही है। लेकिन जब बात किसी सवाल का जवाब देन की आती है तो वह उतना ही तीखा है, जितना उसकी उनस्विंगर का तीखापन किसी बल्लेबाज को महसूस होता होगा। मीडिया के तीखे सवालों को भोलेपन और मासूमियत से टाल देना या फिर उल्टा व्यंग्य मारकर माहौल को मजाकिया सा बना देना उसकी खूबी है। कुछ ऎसा ही अंदाज है, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इर्शात शर्मा का।
रिलायंस कम्यूनिकेशन के लिए ब्रांड एंबेस्डर की भूमिका में मेरठ आए इशांत शर्मा ने मीडिया के सवाल रूपी बाउंसरों का चपयला से सामना किया और उनके जवाब अपने दिल्ली रणजी टीम एवं टीम इंडिया के सीनियर वीरेंदर सहवाग के स्क्वायर कट सरीखे अंदाज में दिए। हालिया समय में क्रिकेट की दुनिया के सबस हॉट इश्यू यानी स्पॉट फिक्सिंग मे भारतीयों की भूमिका पूछने पर इशांत ने कहा कि देश के लिए खेलना प्राउड होता है। मेरे साथ कभी किसी बुकीन ने संपर्क करने जैसी बात नहीं हुई। मुझे नहीं लगता> कि किसी भारतीय क्रिकेटर के लिए पैसा इतनी बडी समस्या है कि वह फिक्सिंग के जाल में फंसे। बात क्रिकेटरों की कुंआरी जमात से निकलने यानी शादी करने या किसी से आंख लडने यानी अफेयर होने की चलने पर इशांत इल्का सा शर्माए और उसी अंदाज में जवाब दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें