भारत समाचार
नहीं घटेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम

विपक्षी की ओर से यशवंत सिन्हा ने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य वृद्धि विशेष तौर पर डीजल की वृद्धि को वापस लेने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इसका पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी पर और गहरा असर पडेगा।
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आम बजट पर दो दिन की चर्चा का जवाब देते हुए सिन्हा के अनुरोध को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि मेरी वित्तीय स्थिति मुझे ऎसा करने की अनुमति नहीं देती, इसलिए कृपया मुझे क्षमा करें।
उनका कहना था कि उन्होंने कोई कर वृद्धि नहीं की है बल्कि इन पर उत्पाद और सीमा शुल्क में पूर्व में की गई कटौती को वापस लिया है। वित्त मंत्री के उत्तर के बाद सदन ने वर्ष 2010-11 की लेखानुदान मांगों और वर्ष 2009-10 की अनुपूरक अनुदान मांगों तथा तत्संबंधी विनियोग विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही आम बजट को पारित करने का पहला चरण पूरा हो गया।




















