मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने 50 हजार रूपये के ईनामी एक वांछित अपराधी को मुठभे़ड में मार गिराया गया जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। जिले के हाईवे थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने योगेश चौधरी (26) नाम के वांछित अपराधी को मुठभे़ड में मार गिराया। चौधरी के कब्जे से एक पिस्टल, एक बंदूक और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक मुठभे़ड में एक अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हाईवे थाना प्रभारी जी. पी. सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मारे गए अपराधी पर मथुरा और आस-पास के जिलों में हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह इसी साल मई में मथुरा जिला कारागार से फरार हो गया था। सिंह ने कहा कि मुठभे़ड के दौरान मौके से फरार चौधरी के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
भारत समाचार
मुठभे़ड में मारा गया मथुरा का वांछित अपराधी





















