कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैरी कोम की नजर 5वें खिताब पर

नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम चार बार की विश्व चैपियन मैरीकोम के नेतृत्व में बारबडोस (वेस्टइंडीज) में होने वाली छठी विश्व मुक्केबाजी चैपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई। मैरी कोम को उम्मदी है कि वह पांचवी बार भी विश्व चैपियन बन कर आएगी। वैसे वह यह भी मानती है कि महिला मुक्केबाजी के एशियाई खेलों और 2012 ओलंपिक में शामिल होने के चलते इस बार मुकाबला थोडा मुश्किल होगा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि इस बार करीब 75 देश हिस्सा ले रहे है। पहले मुश्किल से 40 देश ही हिस्सा लेते थे। कम्पीटिशन कापी टफ होगा। वैसे भी मैं इस बार 48 किलो में हिस्सा ले रही हूं। मैने अपने चारों विश्व खिताब 46 किलों में जीते थे। नए वेट कैटेगरी में चुनौतियां थोडी अलग होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें