कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अलगाववादियों से मुलाकात हालात सुधारने में मददगार होगी: उमर

श्रीनगर। अलगावादी नेताओं के पास जाकर मुलाकात करने के मुद्दे पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में जहां मतभेद सामने आ गए वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को इस कदम का स्वागत किया और कहा कि कश्मीर में वर्चस्व रखने वाले सभी के यहां जाने से घाटी में हालात सुधारने में मदद मिलेगी।
उमर ने एक न्यूज चैनल से बातचती में कहा, प्रतिनिधिमंडल का यहां आना महत्वपूर्ण है, मगर इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वे विभिन्न वर्गो के पास पहुंचे। यह तो महज एक कदम है, मैं आशा करता हूं कि कुछ और ब़डा कदम उठाया जाएगा। उमर को यह कहे जाने पर कि अलगाववादियों के पास जाने का निर्णय सामूहिक नहीं था, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रतिनिधिमंडल की सदस्य सुषमा स्वराज ने मंगलवार को यह कहते हुए कहा कि इस मुद्दे पर विचार नहीं किया गया था, पर उमर का कहना था कि वास्तविक यह है कि उनके मिलने से घाटी में हालात सुधारने में मदद मिलेगी। उन्होंने साफ किया कि अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक से मुलाकात इस योजना का हिस्सा थी और वह एवं उनके मंत्रिमंडल सदस्य गृहमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से बराबर संपर्क में थे। आम्र्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (एएफएसपीए) पर पुनर्विचार की मांग के संबंध में उमर ने किसी भी विवाद में प़डने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि वह अपनी मांग पर कायम हैं। उन्होंने कहा, मैं इसकी मांग मेरे लिए नहीं कर रहा.... इस पर भारत सरकार को फैसला करना है। इंतजार करें क्या होता है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें