मुंबई, अक्टूबर। आज शेयर बाजार बढत के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 89 अंक की बढत के साथ खुला। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स की मुनाफे में चल रही टॉप कंपनियों मे जेपी एसोशिएटस, विप्रो और रिलायंस कम्यूनिकेशंस शामिल थी। सेसेक्स की नुकसान में चल रही टॉप कंपनियों में एलएंडटी, आईसीसी और ग्रासिम शामिल थी। निफ्टी की मुनाफे में चल रही टॉप कंपनियों में एनटीपीसी, सेल और केयर्न शामिल थी। निफ्टी की नुकसान मे चल रही टॉप कंपनियों में एलएंडटी, बीपीसीएल और सीमेंस शामिल थी। इस समय सेंसेक्स 39 अंक की बढत के साथ 17365 के स्तर पर तथा निफ्टी 17 अंक की बढत के साथ 5159 के स्तर पर है। शेयर बाजारों में दिवाली के दिन करीब एक घंटे के मुहूर्त कारोबार में कारोबार फ्लैट रहा था। सेंसेक्स तीन अंक की मामूल बढत के साथ 17326 पर बंद हुआ था। निफ्टी मे एक अंक की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 5142 पर सिमटा था।