लंदन। वरिष्ठ कलाकार सर इयान मैक्केलेन का मानना है कि ब्रिटिश ड्रामा का स्तर लगातार गिर रहा है क्योंकि युवा कलाकार थियेटर की बजाए नाम और पैसे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। > 71 वर्षीय मैक्केलेन का कहना है, ""प्रदर्शनों की स्तर गिर रहा है। एक बार जब कोई पेशेवर कलाकर की श्रेणी में आ जाता है तो वह चाहे जहां, प्रदर्शन कर सकता है। इसकी अब कोई प्रक्रिया नहीं रह गई।"" मैक्केलेन नेशनल यूथ थियेटर के उपाध्यक्ष भी हैं। वह कहते हैं कि युवा कलाकारों में पैसे को लेकर बढ़ती भूख चिंता का विषय है। ये कलाकार पैसे देखकर भूमिका तय करते हैं न कि उस भूमिका की महत्ता को देखकर।
भारत समाचार
मैक्केलेन ब्रिटिश थियेटर के गिरते स्तर से चिंतित





















