कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्राचार्य पर अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शासकीय महाविद्यालय की एक प्राध्यापिका ने प्राचार्य पर अश्लील फिल्म दिखाने तथा यौन उत्पी़डन का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुरई क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्ष डी.एस. सोलंकी के मुताबिक खुरई स्थित शासकीय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्राचार्य पी.सी. जैन ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर अश्लील फिल्म दिखाई और उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। प्राध्यापिका का आरोप है कि उन्होंने पहले महाविद्यालय की यौन उत्पी़डन शिकायत निवारण समिति में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वह पुलिस के पास पहुंचीं। सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी ने बताया कि पीç़डत महिला ने उनसे शिकायत की है, जिस पर खुरई पुलिस ने यौन उत्पी़डन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें