कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आमिर, शाहरूख, सलमान से मुकाबला नहीं : सैफ

गु़डगांव। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि उनका आमिर खान, शाहरूख खान और सलमान खान से कोई मुकाबला नहीं है। वह फिल्म उद्योग में अपनी स्थिति से खुश हैं और उन्हें एक लम्बा रास्ता तय करना है।
सैफ ने शुक्रवार को गु़डगांव में आयोजित एक समारोह में कहा, ""उन्होंने अपनी विशेष पहचान के साथ काम किया है और बेहद कामयाब रहे हैं।
आमिर ने अपना फिल्मी सफर "कयामत से कयामत तक" से शुरू किया था, जो सुपरहिट रही।
वहीं सलमान ने भी "मैंने प्यार किया" के साथ कामयाबी हासिल की और शाहरूख की शुरूआत इसी तरह से हुई। मैं जहां हूं उससे बेहद खुश हूं।""
अभिनेता ने कहा, ""मैं बेहतर फिल्मों में काम करना और उस स्तर तक पहुंचना चाहता हूं लेकिन वे मुझसे वरिष्ठ हैं और महान फिल्मों में काम कर चुके है। वे जिस मुकाम पर हैं वे उसके काबिल हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें