कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मप्र में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को इस बीमारी से दो मरीजों की मौत हो गई, इस तरह अब तक मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। वहीं पीडितों की संख्या 114 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को इंदौर व जबलपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह अब तक इंदौर में 13, भोपाल में 10, जबलपुर में छह और ग्वालियर में एक स्वाइन फ्लू पीडित मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं नौ नए मरीज पाए जाने से एच1एन1 पीडितों की संख्या 114 हो गई है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 291 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया, जिनमें से 114 नमूने पाजिटिव पाए गए हैं, इनमें से 72 की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 119 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें