कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार

रोहतक (हरियाणा)। हरियाणा के रोहतक में प्रेम प्रसंग में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने ल़डकी के भाई, दादी और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। रोहतक की वैश गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 17 वर्षीय रजनी 12 वीं क्लास की छात्रा थी।

रजनी शहर की जनता कॉलोनी में रहती थी। रोहतक मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का गृह शहर है। जिले के पुलिस प्रमुख बी. सतीश बालन ने बताया कि ल़डकी की हत्या उसके भाई दीपक ने बुधवार रात को कर दी थी। परिवारवालों को ल़डकी का एक ल़डके से प्रेम संबंध मंजूर नहीं था। यहां से 20 किलोमीटर दूर मोखरा गांव में रजनी की हत्या करने के बाद परिवार वालों ने रातों-रात शव का दाह संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस की पक़ड में आ गए। घटनास्थल से एक कार से ल़डकी के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि दीपक, उसका चचेरा भाई सुरिंदर और ल़डकी की दादी जीवनी देवी को गिरफ्तार किया गया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें