गाजियाबाद। अवैध संबंधों के चलते पुत्र ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करा दी। प्रकाश की उसके पुत्र शामवीर ने अपने मित्र पिंटू और अशरफ को दो लाख की सुपारी दे दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियुक्तों को एबीईएस कालेज के पास से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। प्रकाश को कुछ दिनों पहले मुआवजे के 65 लाख रूपए मिले थे। उन्होंने बताया कि प्रकाश की धर्मवती से अवैध संबंध हो गए थे। उसने धर्मवती के पुत्र की शादी में जी खोलकर रूपए खर्च किए। शामवीर को लगा कि उसके पिता मुआवजे की सारी धनराशि खर्च कर देंगे और इसी डर से उसके अपने पिता की हत्या की साजिश रच डाली।





















