लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरूवार को एक युवक ने पारिवारिक कलह के कारण कथित तौर पर अपनी पत्री, साली और सास की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
जिले के बावरी थाना के प्रभारी बलजीत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कोरी हाजीपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय किशनपाल ने कथित तौर पर पत्री प्रियंका, साली गीता और सास शीला की फाव़डे से काटकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशनपाल का अपनी पत्री से कुछ दिन पहले आपसी मनमुटाव हो गया था। इसके बाद दोनों में बोलचाल बंद थी।
बुलंदशहर से साली और सास उनके बीच सुलह कराने आई थीं। शीला और गीता गुरूवार को किशनपाल को समझा रही थीं। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद किशनपाल ने तीनों को काट दिया और चुपके से फरार गया। प़डोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सिंह ने बताया कि घटना के बाद फरार किशनपाल की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सही कारण सामने आ पाएंगे।
भारत समाचार
युवक ने पत्री सहित 3 की हत्या की





















