कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीजिंग में दिखाई जाएगी माइ नेम इज खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान द्वारा अभिनीत फिल्म माइ नेम इज खान का प्रिमियर बीजिंग में होने जा रहा है। पिछली वर्ष रिलीज होकर प्रर्याप्त चर्चा पा चुकी यह फिल्म एक समारोह में प्रदर्शित होने वाली है। यह कुछ तय शिड्यूल के अनुसार ही चला, तो 30 नवंबर को यह फिल्म बीजिंग में दिखाई जाएगी।
पिछले तीस वर्षो में किसी भी भारतीय फिल्म का इस तरह चीन में प्रदर्शित होने का अवसर नहीं मिला है। फिल्म में निर्माता करण जौहर है जो बहुत खुश है कि उनकी फिल्म को यह मौका मिल रहा है। शाहरूख खान भी चीन में अपनी फिल्म के प्रदर्शन की सूचना से काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने चीन जाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बीजिंग में दिखाई जाने वाली बीस फिल्मों में इस फिल्म को शामिल की गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें