नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा का सकल लाभ में 25.4 फीसदी की बढोतरी हुई है।
बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 859 करोड रूपए का मुनाफा कमाया है। पिछले साल समान अवधि में बैंक ने 685 करोड रूपए का लाभ कमाया था।
इस अवधि में बैंक ने 4,2726 करोड रूपए का ब्याज भी कमाया है जो पिछले साल के मुकाबले 17.2 फीसदी अधिक है। बैंक ने कहा कि जून 2010 को समाप्त हुई तिमाही में कुल आया 12.86 प्रतिशत बढकर 5344.20 करोड रूपए दर्ज की गई जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 4735.15 करोड रूपए का रहा था।
भारत समाचार
बीओबी का मुनाफा 25.4 फीसदी बढा





















