कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरा शो बाकी सारे शोज का बाप: राखी सांवत

नई दिल्ली। अपने बडबोलेपन के लिए मशहूर बॉलीवुड आयटम गर्ल राखी सांवत टीवी पर एक रियलिटी शो का संचालन कर अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को टक्कर देती नजर आएंगी। राखी के शो राखी का इंसाफ का प्रसारण 16 अक्टूबर को इमेजिन टीवी पर होगा और इसी दिन अक्षय कुमार का मास्टर शैफ इंडिया का प्रसारण स्टार प्लस पर शुरू होगा।
इस शो के बारे में राखी का कहना है कि मेरा शो बाकी सारे शोज का बाप है। दर्शकों को यह पसंद आएगा और वे इसमें मुझे पसंद करेंगे। इस शो में राखी को दहेज और सम्पत्ति के विवादों, विवाहेत्तर संबंधों की शिकायतों तथा कास्टिंग काऊच के मुद्दे पर मध्यस्थ की भूमिका निभाते देखा जाएगा। उन्होंने कहा, मेरा शो अलग तरह का और अन्य सब शोज से अलग है क्योंकि मैं इसमें इंसाफ दिल से दूंगी और मेरे प्रशंसकों को यह पसंद आएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें