हैम्बर्ग। स्पेन के राफेल नडाल 11,880 अंकों के साथ पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) के वरीयता क्रम के शीर्ष पर विराजमान हैं। इस क्रम में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर हैं जबकि सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे स्थान पर हैं।
सोमवार को जारी सूची में पूर्व सर्वोच्चा वरीयता खिल़ाडी फेडरर के 7335 अंक हैं जबकि जोकोविक के खात में 7145 अंक हैं। जोकोविक इस महीने की शुरूआत में दूसरे क्रम पर थे लेकिन बीते सप्ताह उन्हें एक स्थान का नुकसान झेलना प़डा था। बीते सप्ताह शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने के बाजवूद ब्रिटेन के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त खिल़ाडी मरे को कोई फायदा नहीं हुआ। वह चौथे क्रम पर बरकरार हैं। स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग पांचवें तथा चेक गणराज्य के थामस बेरडिक छठे स्थान पर हैं। सोल्डरलिंग नफे-नुकसान के पच़डे से दूर रहे हैं।





















