कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

57वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह शुक्रवार को

नई दिल्ली। 57वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इसमें फिल्म निर्देशक डा. डी$ रामानायडू को वर्ष 2009 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील पुरस्कार वितरित करेंगी। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी भी उपस्थित रहेंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार की नवीन श्रेणियां होंगी, जिनका शुभारंभ विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर किया गया है। इस समिति के सदस्यों में श्याम बेनेगल, अन्य प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियां और विशेषज्ञ शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित इस समिति का उद्देश्य राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को और अधिक सामयिक बनाना है। इस बार अडियोग्राफी में दो नए पुरस्कार लोकेशन साउंड रिकर्डिस्ट और साउंड डिजाइनर के लिए शुरू किए गए हैं।
संगीत निर्देशन की श्रेणी में वर्तमान पुरस्कार श्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) के अतिरिक्त एक नया पुरस्कार बैकग्राउंड स्कोर के लिए शुरू किया गया है। श्रेष्ठ पटकथा एवं संवाद पुरस्कार की श्रेणी में वर्तमान पुरस्कार के स्थान पर तीन नए पुरस्कार शुरू किए गए हैं। ये हैं रूपांतरित पटकथा पुरस्कार, मौलिक पटकथा पुरस्कार और संवाद पुरस्कार। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 50 हजार रूपये नकद दिए जाते हैं। फीचर फिल्म एवं गैर फीचर फिल्म दोनों ही श्रेणियों में कई पुरस्कारों के लिए दी जाने वाली नकद राशि पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा दी गई है। फीचर फिल्म के लिए दिए जाने वाले विशेष ज्यूरी पुरस्कार की राशि एक लाख 25 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रूपये कर दी गई है। वर्ष 2009 के लिए 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तीन श्रेणियों श्रेष्ठ फीचर फिल्म, श्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन में घोषित किए गए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें