कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत भी पाकिस्तान की तरह ही है : रिएलिटी शो प्रतिभागी

नई दिल्ली। स्टार प्लस पर चलने वाले रिएलिटी शो "छोटे उस्ताद" में हिस्सा लेने आए पाकिस्तानी बाल कलाकारों का कहना है कि भारत भी पाकिस्तान की तरह ही है। यहां का भोजन, स़डकें, लोग और संगीत सब पाकिस्तान की तरह है। कराची की वान्या जिब्रान कहती हैं कि वह अपनी मां के साथ भारत की यात्रा को लेकर काफी सशंकित थी लेकिन एक बार यहां आने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। पाकिस्तान की 13 वर्षीय इस प्रतिभागी ने कहा, ""अपनी मां के साथ अकेले ही भारत की यात्रा को लेकर मैं काफी भयभीत थी। मेरे माता-पिता इसे लेकर काफी सकारात्मक थे और उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक ब़डा अवसर है। जब मैं मुंबई आई तो मैंने यहां कुछ अलग नहीं देखा। यह मेरे शहर कराची जैसा ही है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं।""
वान्या जिब्रान कहती हैं, ""मैं नहीं सोचती कि लोग क्यों भारत और पाकिस्तान के बीच तनावों की बात करते हैं। मैंने यहां पर एक क्षण भी ऎसा महसूस नहीं किया कि दोनों देशों के बीच संबंधों में क़डवाहट है। जहां तक मैं जानती हूं तो संबंध काफी अच्छे और दोस्ताना हैं।"" जिब्रान उन दस पाकिस्तानी बच्चों में शामिल हैं, जो भारत में रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए इस समय भारत में हैं। एक अन्य बाल कलाकार 13 वर्षीय रोउहान अब्बास और 11 वर्षीय रोजेमरी मुस्ताक का कहना है कि वह भारतीय मेहमाननवाजी का भरपुर आनंद उठा रहे हैं और यहां भी उनके कई दोस्त बन चुके हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें