भोपाल। मध्य प्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघिन का शव मिला है। इस बाघिन के शिकार की आशंका जताई जा रही है। उद्यान सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को कुरई वन परिक्षेत्र में बाघिन का शव मिला है।
यह शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह ने भी बाघिन की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 10 वर्ष थी। बाघिन की मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगा।





















