कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रीय युवा महोत्सव उदयपुर में 12 जनवरी से

जयपुर। प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रदेश के युवाओं में उत्साह का नया संचार होगा और देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति प्रदेश में साकार होने से एकता का सूत्र और मजबूत होगा।
खेल एवं युवा मामलात राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया सोमवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव को लेकर अपने राजकीय निवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 16वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी इस वर्ष राजस्थान को मिली है। यह युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी, 2011 तक झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के करीब 6 हजार युवा शामिल होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में करीब 75 हजार युवा शामिल होंगे। युवा मामलात राज्यमंत्री ने बताया कि महोत्सव में प्रत्येक राज्य से 100 युवाओं का दल भाग लेगा। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सjाव, भ्रातृत्व, साहसिक, शांति, सहभागिता एवं विकास की अवधारणा को मजबूत करने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। गरासिया ने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से 100-100 सदस्य, प्रदर्शनी में 40-40 सदस्य एवं कला कार्य व पेंटिंग प्रतियोगिता में 10-10 सदस्य भाग ले सकेंगे। इसके अलावा महोत्सव में 30 राष्ट्रीय युवा अवार्डी, 60 निर्णायक, 500 कार्यक्रम संचालन अधिकारी, 500 विशिष्टजन एवं अन्य राज्यों के अधिकारी तथा सुविचार, सेमिनार आदि के लिए करीब 100 सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में सामूहिक नृत्य, एकाभिनय, सामूहिक गीत, शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम, वीणा, गिटार, सितार, बांसुरी, मृंगम वादन, ओडिसी, कुचीपु़डी, भरतनाट्यम, मणिपुरी एवं कथक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सामूहिक नृत्य, हास्य कवि सम्मेलन, विशेष सांस्कृतिक संध्या, फूड फेस्टिवल, यूथ कन्वेंशन, सुविचार, साहसिक खेल सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें