भुवनेश्वर। उ़डीसा के जयपुर जिले के जंगली इलाके में सोमवार को नक्सलियों के साथ तीन घंटे तक चली मुठभे़ड के बाद पुलिस ने एक नक्सली शिविर से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद जब्त कर लिए। इसके बाद शिविर को नष्ट कर दिया गया।
मुठभे़ड में पुलिस की तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बात का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि मुठभे़ड के दौरान कोई नक्सली तो हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर से 180 किलोमीटर दूर क्योंझर एवं जयपुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगली इलाके में बने नक्सलियों के शिविरों पर पुलिस एवं विशेष अभियान दल के जवानों ने संयुक्त रूप से छोमारी की। नक्सलियों द्वारा गोलियां चलाए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक डी.एस. कुट्टी ने आईएएनएस को बताया, ""मुठभे़ड लगभग तीन घंटे तक चली और तब खत्म हुई, जब नक्सली जंगल में भाग गए।"" उन्होंने बताया कि शिविर से एक लैपटॉप, तीन बंदूक, विस्फोटक एवं अन्य हथियार तथा युद्ध सामग्री जब्त की गई है।
भारत समाचार
नक्सलियों से पुलिस की मुठभे़ड, हथियार जब्त





















