नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कहा कि डोपिंग निरोधक नियम का उल्लंघन करने के कारण नाइजीरियाई धावकों ओसाएमी ओलुडामोला और सैमुअल ओकोन को अयोग्य करार दिया गया है। ये दोनों ही धावक वाडा द्वारा प्रतिबंधित किए गए पदार्थो की सूची में आने वो मिथाइलहेक्जामाइन का सेवन करने के दाषी पाए गए थे। महिलाओं की 100 मीटर दौड में चैपियन रही ओलुडामोला को डोपिंग में फंसने के बाद स्वर्ण पदक गंवाना पडा जो बाद में सेट विंसेट की नताशा मेयर्स को दिया गया। पुरूषों की 110 मीटर बाधा दौड के फाइनल में छठे स्थान पर रहे ओकोन भी मिथाइलहेक्जामाइन के सेवन के दोषी पाए गए।
भारत समाचार
नाइजीरियाई धावक अयोग्य घोषित





















