कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में मुठभे़ड के दौरान जवान शहीद

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवार जिले में शुक्रवार को अलगाववादी विद्रोहियों के साथ हुई मुठभे़ड में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। दोतरफा गोलीबारी रात तक जारी थी।
शुक्रवार की शाम मुठभे़ड उस वक्त शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने मारवाह के जंगलों में आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी की शुरूआत में ही एक जवान मंजूर अहमद की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रात में बताया कि मुठभे़ड जारी है। उल्लेखनीय है कि किश्तवार जम्मू से लगभग 230 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें