देहरादून। प्रशासनिक स्तर पर तबादलों और विभागों में फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अब शासन को प्रभावी बनाने की कवायद में जुट गए हैं। सोमवार देर शाम को मुख्यमंत्री ने आधे दर्जन दफ्तरों पर तब़ाडतो़ड छापे मारते हुए लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी देने के साथ अफसरों को भी कार्य संस्कृति सुधारने की नसीहत दी है।
मुख्यमंत्री निशंक ने राजधानी स्थित जलागम निदेशालय, परिवहन निगम मुख्यालय, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय, हिमालय आजीविका सुधार परियोजना कार्यालय सहित सूबे के आधे दर्जन मुख्यालयों पर जाकर सरकारी कार्यसंस्कृति को समझने का प्रयास किया है। लेकिन उनका यह अनुभव कुछ खट्टा रहा। जिसके कारण उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति बदलने की हिदायत दी है। इसका असर अगले दिन मंगलवार को देखने को मिला है। राज्य के शासन-प्रशासन में ह़डकम्प है।
मंगलवार को उत्तराखण्ड के अल्मो़डा जिले के जल निगम कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता आर. पी. श्रीवास्तव को राज्य निगरानी विभाग द्वारा 30 हजार रूपये के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पक़डा है। निगरानी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
भारत समाचार
निशंक ने अफसरों को दी कार्य संस्कृति सुधारने की नसीहत




















