नोएडा। चर्चित निठारी कांड से जुडे़ एक केस में मासूम रचना लाल की हत्या के मामले में गाजियाबाद की विशेष अदालत ने सोमवार को सुरेंद्र कोहली का दोषी करार दिया है।
उसे सजा मंगलवार को सुनाई जाएगी। सुरेंद्र कोली मनिंदर सिंह पंढेर का नौकर है। वह इस समय जेल में बंद है। इससे पहले निठारी कांड में एक सात वर्षीय बच्ची आरती के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में गाजियाबाद की विशेष अदालत ने दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
सुरेंद्र कोली पर 19 बच्चों की हत्या और बलात्कार का आरोप है। ज्ञात रहे निठारी कांड के खुलासे के बाद सीबीआई ने कुल 19 एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से छह मामलों में पंढेर को हत्या और बलात्कार का आरोपी बनाया गया है जबकि बाकी मामलों में सुरेंद्र कोली अकेला आरोपी है। पहले मामले में निचली अदालत ने पंढेर और कोली दोनों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुना दी थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने पंढेर को बरी करते हुए कोली की सजा को बरकरार रखा था।
भारत समाचार
निठारी कांड : कोहली एक और केस में दोषी करार





















