कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वीडियोकान खरीदेगी इंडोनेशियाई ब्लाक में हिस्सेदारी

मुंबई, 7 सितंबर। अमेरिका की अनादारको पेट्रोलियम के इंडोनेशिया के अपतटीय तेल एवं गैस ब्लाक में वीडियोकान इंडस्ट्रीज उत्पादन में भागीदारी पीएससी करार के तहत 1.11 करोड डॉलर में 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। बीएसई को भेजी सूचना में वीडियोकान ने कहा है कि उसने उत्पादन भागीदारी करार के तहत अनादारको इंडोनेशिया नुनुकन कंपनी में 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के अघिग्रहण के लिए करार किया है। एससी के तहत नुनुकन ब्लाक क्षेत्र आएगा। वीडियोकान और इंडोनेशिया नुनुकन इंक तथा तीन अन्य पक्षों के बीच संयुक्त परिचालन करार एक अगस्त 2009 से प्रभावी होगा। अनादारको के अलावा इंडोनेशिया नुनुकन कंपनी ने इसी तरह का करार भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन की इकाई बीपीपीएल वेंचर्स इंडोनेशिया से भी किया है। इसके तहत बीपीपीएल वेंचर्स नुनुकन ब्लाक में 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अघिग्रहण करेगी। करार पूरा हो जाने के बाद पीएससी में अनादारको की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी मेडको ईएंडपी नुनुकन की 40 प्रतिशत तथा बीपीपीएल वेंचर्स और वीडियोकान की 12.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें