नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
पार्टी ने बुधवार को कहा कि एक ओर नीतीश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन की सरकार चला रहे हैं और दूसरी ओर वह उसके नेताओं के साथ मंच साझा करने में कतरा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि नीतीश पांच साल से बिहार में गठबंधन सरकार चला रहे हैं और इससे पहले वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन वे भाजपा नेताओं के साथ मंच पर आने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतिश प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं लेकिन जनता इस बात को समझ रही है। उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल किया कि उन्हें नरेंद्र मोदी से परहेज है लेकिन क्या वे भाजपा को गुजरात के नरसंहार के लिए जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन राजनीतिक अवसरवादिता का सबसे ब़डा उदाहरण है।





















