कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एटीएफ के दाम 2.7 प्रतिशत बढे

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने विमान ईधन एटीएफ की कीमतों में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इससे पिछले पखवाडे यानी 16 जुलाई को एटीएफ के दाम घटाए गए थे।

इंडियन आयल कारपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में एटीएफ का दाम 2.7 प्रतिशत या 1,078 रूपए की वृद्धि के साथ 41,177 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है। नई दरें आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी। किसी एयरलाइन कंपनी की परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत होती है। मार्च के बाद से एटीएफ के दाम नौ बार बढ चुके हैं, जबकि दो बार एक जून और 16 जुलाई को एटीएफ के दाम घटाए भी गए थे। फरवरी के दूसरे पखवाडे में दिल्ली में एटीएफ का दाम 37,982.22 रूपए प्रति किलोलीटर था। उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से दाम बढने लगे जिससे घरेलू बाजार में भी कीमतों में तेजी आई। एटीएफ के दामों में वृद्धि से एयरलाइन कंपनियों पर बोझ बढ जाएगा। हालांकि अभी किसी एयरलाइन से इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मुंबई में एटीएफ का दाम 1,123 रूपए की बढोतरी के साथ 42,484 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है। आईओसी और उसकी सहयोगी कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम प्रत्येक माह की पहली और 16 तारीख को विमान ईधन के मुख्यों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज के औसत मूल्य के हिसाब से संशोधन करती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें