नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के नोएडा सिटी सेंटर-द्वारका रूट पर गुरूवार दोपहर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास एक मेट्रो रेलग़ाडी में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से लगभग 45 मिनट तक सेवा बाधित रही जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना प़डा।
नोएडा-द्वारका रूट पर अक्षरधाम मंदिर के पास करीब 1.30 बजे से लेकर लगभग 2.20 बजे तक मेट्रो रेलगाç़डयों का परिचालन अचानक बाधित हो गया। इस दौरान स्टेशन पर सैक़डों लोग इक्कठा हो गए। काफी देर बाद रेलगाç़डयों का परिचालन दोबारा शुरू हो सका। मेट्रो के सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहिंद्र यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बाधित हुई थी लेकिन उसे तत्काल ठीक कर लिया गया। उधर एक यात्री सुरेश कुमार ने कहा, ""राष्ट्रमंडल खेलों के नाम पर पहले बसें बंद कर दी गई और फिर स़डकों पर सीडब्ल्यूजी के लिए विशेष लेन बना दिया गया, जिससे लोगों के लिए परेशानियां ख़्ाडी हो रही हैं। उसके बाद अब मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।""





















