कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुन्ना बजरंगी अपराध छोड राजनीति में जाना चाहता है

मुंबई। उत्तर प्रदेश के कुख्यात सरगना मुन्ना बजरंगी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुन्ना बजरंगी चार साल से अपने घर में नजरबंद था। बजरंगी का पहला मकसद उसके दुश्मनों से बदला लेने का है। इसके लिए वह अपराध की दुनिया से किनारा कर राजनीति का सहारा लेना चाहता है। यह खुलासा खुद मुन्ना बजरंगी ने किया है, जिसके बाद से पुलिस मुख्यत: यूपी पुलिस के होश उ़डे है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि शांत चल रहे पूर्वाचल में एकबार फिर से गैंगवार के चलते खूनी खेल खेला जा सकता है।
उस पर निगरानी पुलिस या किसी सुरक्षा एजेंसी ने नही, बल्कि खुद उसने ही बिठाई थी। शातिर दिमाग मुन्ना अपार्टमेंट से बाहर आना-जान तो दूर फ्लैट की बालकनी या दरवाजे पर भी नही आता था। ऎसी ही सावधानी वह संदेश के आदान-प्रदान में भी बरतता था। उसके संदेश विभिन्न माध्यमों से होते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते थे।
यही वजह है कि पुलिस तो दूर सीबीआई भी उस तक नही पहुंच पाई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने उसे गुरूवार शाम मलाड में धर दबोचा। इस अभियान में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भी शामिल थी। मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर मुन्ना बजरंगी पर भाजपा विधायक कृ ष्णानंद राय की हत्या का आरोप है। मुन्ना बजरंगी और अन्य ने 29 नवंबर, 2005 को उप्र में गाजीपुर में विधायक राय की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस के अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार , दिल्ली व यूपी पुलिस की स्पेशल टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से मुन्ना बजरंगी को गिरफ्तार किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें