कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा यात्रा : दिल्ली में सोमवार को ट्रैफिक जाम की आशंका

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दिल्ली यात्रा के मद्देनजर राजधानी में ऑफिस जाने वाले लोगों को सोमवार को कई मार्गो पर जाम का सामना करना प़ड सकता है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्येंद्र गर्ग ने शनिवार को कहा कि लोगों को सोमवार सुबह राजघाट और दिल्ली गेट की ओर जाने से बचना चाहिए। अगर जाना जरूरी हो तो सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 15 मिनट अधिक समय लेकर चलना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति रविवार शाम राजधानी पहुंचेंगे और मंगलवार को सबेरे इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।
सोमवार सुबह 8 बजे से दस बजे के बीच सरदार पटेल मार्ग, इंडिया गेट, अशोक रोड, के. जी. मार्ग और कोपरनिकस मार्ग पर भी अवरोध लगाया जाएगा। गर्ग ने बताया कि सरदार पटेल मार्ग पर वीवीआईपी गतिविधियों के कारण इसे आम यात्रियों के लिए दोनों ओर से बंद कर दिया जाएगा।
आम लोग शांति पथ या विनय मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्ग ने बताया कि ओबामा यात्रा के दौरान उनके मार्गो पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन मार्गो पर 300- 400 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बराक ओबामा शनिवार को अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर बम्बई पहुंचे गए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें