हांगकांग। स्विस खिल़ाडी रोजर फेडरर का मानना है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से इतने सशक्त हो चुके हैं कि एक बार फिर कोर्ट पर अपना दमखम दिखा सकें।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में शिरकत के लिए शंघाई रवाना होने से पूर्व फेडरर ने हांगकांग में प्रेस से मुलाकात की। उन्होंने रफेल नडाल के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता और नंबर वन पाने की अपनी जद्दोजहद की भी चर्चा की। फेडरर ने कहा, ""जाहिर तौर पर नडाल कुछ साल पहले की तुलना में अब दमदार खिल़ाडी बन चुके हैं, पर रैकिंग में कुछ फिसल जाने के बावजूद ऎसा ही मेरे साथ भी है।"" फेडरर इस समय दुनिया के नंबर तीन खिल़ाडी हैं। अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक दजोकोविक से हराने के बाद फेडरर महीने भर तक खेल से दूर रहे। उन्होंने बताया, ""पिछले तीन सप्ताहों से मैंने क़डी मशक्कत की है। मुझे लगता है कि अब मैं काफी अच्छा खेल रहा हूं।"" फेडरर ने कहा कि वह दिमागी तौर पर तरोताजगी महसूस कर रहे हैं और दोबारा खेलने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा, ""मेरा खेल छो़डने का कोई इरादा नहीं है और इसे भविष्य में जारी रखूंगा।"" उन्होंने अपनी जु़डवा बेटियों की देखभाल के बारे में भी मीडिया को बताया।
भारत समाचार
कोर्ट पर दमखम दिखाने को तैयार हैं फेडरर





















