कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2050 तक 42 फीसदी अमेरिकी होंगे मोटे : अध्ययन

लास एंजेलिस, अमेरिकी वयस्कों में मोटापे की दर घटने की बजाए लगातार बढ़ती ही जा रही है और वर्ष 2050 तक अमेरिका में 42 प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार होंगे। यह तथ्य नए अध्ययन में सामने आया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हॉवर्ड विश्वविद्यालय व मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। "पीएलओएस कॉम्प्यूटेशनल बायोलॉजी" जर्नल में प्रकाशित हुआ यह अध्ययन पूर्व में हुए एक अध्ययन से अलग परिणाम प्रदर्शित करता है। पूर्व में हुए अध्ययन में कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान जताया था कि पिछले पांच साल से 34 प्रतिशत बनी हुई मोटापे की दर शायद सबसे अधिक है। "यू. एस. सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन" के मुताबिक वयस्कों में मोटापे की दर 34 प्रतिशत है जबकि अन्य 34 प्रतिशत अमेरिकियों का वजन ज्यादा है लेकिन वे मोटापे के शिकार नहीं हैं। नए अध्ययन के मुताबिक अगले 40 साल तक मोटापे की दर बढ़ती रहेगी और 42 प्रतिशत लोगों के इस बीमारी का शिकार बनने का अनुमान है। अध्ययनकर्ता एलिसन हिल व डॉ. डेविड रैंड कहते हैं कि मोटापे का प्रतिशत 42 से भी ज्यादा हो सकता है। अध्ययनकर्ता कहते हैं कि अमेरिका में मोटे लोगों के सामाजिक सम्पर्क में रहने से अन्य लोगों के मोटापे के शिकार होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। अध्ययन के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति पांच मोटे लोगों के सम्पर्क में रहता है तो उसके मोटापाग्रस्त होने का खतरा दुगुना हो जाता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें