कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हर तीन में से एक भारतीय पूरी तरह भष्ट्र

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च संस्था केंद्रीय सर्तकता आयोग के मुताबिक हर तीन में से एक भारतीय पूरी तरह भष्ट्र है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बीच संस्था के निवर्तमान मुखिया प्रत्यूष सिन्हा ने कहा, आज की स्थिति में देश के लगभग एक तिहाई (30 फीसदी) लोग पूर्ण रूप से भष्ट्राचार में लिप्त है। जबकि 50 फीसदी लोग पूरी तरह भष्ट्र होने की कगार पर पहुंच चुके है। सिन्हा के अनुसार, बमुश्किल 20 प्रतिशत लोग ही होंगे जो अपनी अंतरात्मा की शक्ति के बल पर ईमानदारी से जिंदगी जी रहे है।
सिन्हा ने कहा, आधुनिक भारत में जिस व्यक्ति के पास जितना अधिक धन होता है उसे उतना ही सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन कोई यह प्रश्न नहीं उठाता कि उसने इतना धन कैसे कमाया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें