कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उ़डीसा में चक्रवाती तूफान का खतरा, अलर्ट जारी

भुवनेश्वर। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की ख़ाडी में चक्रवात "जाल" के खतरे को देखते हुए उ़डीसा में रविवार शाम को मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया। भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने  बताया कि "जाल" उत्तर पश्चिम की ओर रूख कर चुका है। साथ ही चक्रवात अभी गंजम जिले के गोपालपुर शहर से तकरीबन 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में बना हुआ है। "जाल" पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में मु़ड सकता है और रविवार रात तक यह तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार करते हुए पुड्डुचेरी और नेल्लोर के बीच तक पहुंच सकता है। अधिकारी ने बताया कि हाल में मिले संकेतों से पता चलता है कि चक्रवात कमजोर प़ड चुका है।
राज्य में गोपालपुर और गंजम जिले में दो बंदरगाहों पर सलाह जारी की गई है। साथ ही मछुआरों और निचले इलाके में रहने वाले लोगों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। अधिकारी ने कहा कि च्रकवात के चलते राज्य के दक्षिणी जिलों और उत्तर के दो जिलों में सोमवार तक तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें