कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ढाक की थाप संग शुरू हुई महासप्तमी पूजा

कोलकाता। महासप्तमी पूजा के विशेष आयोजनों में शामिल होने के लिए गुरूवार सुबह से ही दुर्गा पूजा पंडालों में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। पारम्परिक वेश-भूषा में सजी-धजी महिलाओं ने ढाक (विशेष वाद्य यंत्र) की थापों के बीच देवी दुर्गा को पुष्पांजलि दे उनकी आराधना की। पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव षष्ठी से शुरू हुआ था और दशहरा के दिन इसका समापन होगा। पूरे पश्चिम बंगाल में इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है, जगह-जगह पूजा पंडाल सजाए गए हैं जहां देवी दुर्गा और उनके चार बच्चों की प्रतिमाएं ख़डी की गई हैं। प्रदेश की राजधानी कोलकाता में हर तरफ धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल है। यहां की दुर्गा पूजा इतनी खास होती है कि इसे देखने के लिए देशभर से लोग यहां पहुंचे हैं। सत्रह अक्टूबर को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव का समापन होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें