मेड्रिड। स्पेन में मंदी के दौरान यहां के रियल एस्टेट क्षेत्र में हुए नुकसान से 45 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए।
यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है। "नेशनल स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट" के सर्वेक्षण में बताया गया है कि जुलाई और सितम्बर में कुल 45 लाख 70 हजार लोग बेरोजगार थे। यहां बेरोजगारी की दर 19.79 प्रतिशत है। रोजगार प्राप्त लोगों की संख्या 1.855 करो़ड है। सर्वेक्षण के अनुसार यहां करीब 12.9 लाख ऎसे घर हैं, जिनके सभी सदस्य बेरोजगार हैं। पहले यह संख्या में 15,900 थी। रियल इस्टेट क्षेत्र में हुए नुकसान ने यहां बेरोजगारी में वृद्धि हुई है। यह वृद्धि यूरोप के देशों में सबसे अधिक है। स्पेन में आर्थिक संकट से सबसे ज्यादा नुकसान प्रवासी लोगों को उठाना प़डा है।
भारत समाचार
स्पेन में 45 लाख से ज्यादा बेरोजगार





















