कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब, हरियाणा में 1.5 करो़ड टन धान की खरीदारी

चण्डीगढ़। देश में सबसे ज्यादा खाद्यान्न पैदावार वाले प्रदेशों पंजाब और हरियाणा में इस साल भारी पैदावार के बाद पिछले 40 दिनों में 1.5 करो़ड टन धान की खरीद हुई है।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पंजाब में सरकारी एजेंसियों और निजी मिलों ने 1.2 करो़ड टन धान की खरीदारी की है। प़डोसी राज्य हरियाणा में भी मंडियों में करीब 30 लाख टन धान की आवक हुई है। पंजाब में धान की कुल खरीद में से 98.5 प्रतिशत खरीद सरकारी एजेंसियों ने 1,700 से ज्यादा खरीदारी केंद्रों के जरिए की है। बाकी धान की खरीद निजी चावल मिलों ने की है। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में धान की सबसे ज्यादा खरीद हुई है। इसके बाद संगरूर और पटियाला में सबसे ज्यादा खरीद हुई है। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा प्रदेश के कुरूक्षेत्र जिले में धान की सबसे ज्यादा आवक हुई है और इसके बाद करनाल और फतेहाबाद जिलों का स्थान रहा है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें