कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तम्बू में रहने को मजबूर है पाक लोक गायिका

इस्लामाबाद। पश्तो लोक संगीत की मलिका के नाम से मशहूर जारसांगा इन दिनों गरीबी में दिन गुजार रही हैं। पाकिस्तान में बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स़डक किनारे एक तम्बू में रहने को मजबूर हैं।
बाढ़ में 65 वर्षीय जारसांगा का घर बह गया था, जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ तम्बू में रह रही हैं। जारसांगा ने "न्यूज इंटरनेशनल" को बताया कि उन्होंने 45 साल तक पश्तो संगीत की सेवा की है और जर्मनी, अमेरिका, रूस व अफगानिस्तान में कार्यक्रम दिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने तो उन्हें रहने के लिए एक तम्बू तक मुहैया नहीं कराया था और उनके एक ठिकाने को किसी दूसरे को दे दिया था। जारसांगा खानबदोश कबीले की हैं। यह कबीला गर्मियों के दिन अफगानिस्तान में और सर्दियां लक्की मारवत में बिताता है। उन्होंने बताया कि देश में आई भारी बाढ़ के बाद वह एक बार फिर खानाबदोश बन गई हैं और न तो प्रांतीय सरकार को और न ही संस्कृति मंत्रालय को उनकी कोई परवाह है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें