कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कृष्णा पूनिया और डैनी सैम्युल में तू तू- मैं मैं

नई दिल्ली। भारत के लिए दूसरा एथलेटिक स्वर्ण जीतने वाली डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया और ऑस्ट्रेलिया थ्रोअर डैनी सैम्युल्स के बीच तू-तू, मैं-मैं बढती जा रही है। दोनों एक-दूसरे को चैलेंज कर रही हैं। कृष्णा ने डैनी की अनुपस्थित में कामनवैल्थ खेलों का स्वर्ण जीता था। डैनी ने कृष्णा की उपलब्धि को कमतर आंकते हुए कहा था कि मैं होती तो कृष्णा को स्वर्ण नहीं मिलता। दरअसल कृष्णा ने अपने स्वर्ण पदक के बारे में पूछे जाने पर भडकाऊ बयान देते हुए कहा कि डैनी खराब फार्म के कारण भाग लेने नही आई। उसके बाद दोनों के बीच वाकयुद्ध छिड चुका है। एक-दूसरे को देख लेने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन भारतीय एथलेटिक से जुडे लोगों को दो महिलाओं की चुनौती का तरीका पसंद नही आ रहा। पूनिया ने 61.51 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। भारत के लिहाज से किसी महिला ने पहली बार टै्रक एवं फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण जीता। डानी के प्रबंधक हेडन नोल्स ने इस प्रतिस्पर्धा को लेकर समाचार पत्र "सिडनी मार्निग हेराल्ड" से कहा, ""यह किसी मुक्केबाजी मुकाबले जैसी भि़डंत होगी। पूनिया ने मीडिया के माध्यम से यह प्रतिस्पर्धा शुरू की है। इसे इतना बढ़ाने-चढ़ाने की जरूरत नहीं थी।"" एक प्रायोजक ने इस मुकाबले के लिए 20,000 डॉलर का पुरस्कार रखा है। यह डिस्क्स थ्रो स्पर्धा में रखा गया अब तक का सबसे ब़डा पुरस्कार है। प्रतिष्ठित डायमंड लीग में इस स्पर्धा के लिए 10 हजार डॉलर का पुरस्कार है। नोल्स ने कहा कि डानी को राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेने का अफसोस नहीं है। बकौल हेडन, ""डानी पूनिया का सम्मान करती हैं लेकिन पूनिया ने डानी के भारत न जाने के फैसले को गलत तरीके से लिया। अब यह बहस प्रतिस्पर्धा बन चुकी है। वैसे डानी को भारत नहीं जाने का कोई अफसोस नहीं है।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें