कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैच फिक्सिंग मामले में दानिश कनेरिया को क्लीन चिट

लंदन। पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को मैच फिक्सिंग के मामले में इंग्लैड की पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। कनेरिया के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिया है। इंग्लैड की कांउटी टीम एसेक्स के लिए खेलने वाले कनेरिया को पुलिस ने आरोप मुक्त कर दिया है। 29 वर्षीय पाकिस्तानी स्पिनर को इसी साल मई में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कनेरिया पर काउंटी क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। टूर्नामेंट के दौरान ही उन्हें पुलिस ने गिफ्तार किया था। हालांकि बाद में कनेरिया को जमानत पर रिहा कर दिया गया लेनिक उनके खिलाफ जांच चलती रही। बुधवार को पुलिस के सूत्र ने कहा कि कनेरिया पर लगाए गए सभी आरोप भी खारिज कर दिए गए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें