लंदन। मैच फिक्सिंग मामले की जांच में जुटी लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज से पूछताछ की।
समाचार पत्र "द डेली टेलीग्राफ" के मुताबिक पाकिस्तानी टीम के प्रबंधन यावर सईद ने इस बात की पुष्टि कर दी है। सईद के मुताबिक पुलिस ने वहाब से लॉड्र्स स्थित इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्यालय में पूछताछ की। सईद ने बताया कि स्कॉटलैंड पुलिस के अलावा जांच में जुटी स्थानीय मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने वहाब से लगभग आधे घंटे तक पूछताछ। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शुरूआती पूछताछ के बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है। मैच फिक्सिंग विवाद में मेट्रोपॉलिटन पुलिस इससे पहले तीन खिलाç़डयों-सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर से पूछताछ कर चुकी है। तीनों खिल़ाडी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और जांच पूरी होने तक आईसीसी द्वारा निलंबित किए जा चुके हैं। तीनों खिलाडियों को स्वदेश भेजा जा चुका है। वहीं से उन्होंने अपने निलंबन के खिलाफ आईसीसी की नोटिस का जवाब दिया है। आईसीसी ने निलंबन के अपने फैसले के खिलाप अपील करने के लिए तीनों खिलाडियों को 14 दिन का समय दिया था।
भारत समाचार
मैच फिक्सिंग विवाद: लंदन पुलिस ने रियाज से पूछताछ की





















