भारत समाचार
रैगिंग के आरोप में छात्र गिरफ्तार

रायपुर पुलिस के अनुसार गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के सातवें सेमेस्टर के छात्र प्रवीण मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। कंप्यूटर साइंस के पांचवे सेमेस्टर की एक छात्रा की शिकायत के मुताबिक प्रवीण ने उसे जबर्दस्ती रोककर खुद को (प्रवीण) बांहों में भरने को कहा था। प्रवीण ने छात्रा को ऎसा रोज करने को कहा था। थाना प्रभारी आरसी लहरी के अनुसार प्रवीण के खिलाफ पहले भी जूनियरों से र्दुव्यवहार की शिकायतें मिल चुकी है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
वह इस नजरिये से भी जांच कर रही है कि कही यह रैगिंग के बजाय सीघा छेडखानी का मामला तो नही है। आरोपी छात्र प्रवीण को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कॉलेज प्रबंघन ने प्रवीण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।




















