कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर से पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसिज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित जासूस को गिरफ्तार किया है।

शहीम सिद्दिकी उर्फ अहमद मोहम्मद को सोमवार को पंजाब पुलिस की विशेष टीम ने फोकल प्वांइट इलाके से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""हमें खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान का एक जासूस यहां रह रहा है और संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा है। शहीम तीन साल पहले भारत आया था और लुधियाना आने से पहले वह देश के विभिन्न भागों में रह चुका है।"" पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीम पाकिस्तान के फैजलाबाद का रहने वाला है। वह यहां बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। उसके पास से सैन्य अड्डो का नक्शा बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास से दो मोबइल फोन, दो सिमकार्ड, और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक शहीम से पूछताछ की जा रही है और इस बात की जांच की जा रही है कि राज्य में उसके तार किसके साथ जु़डे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीम ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसके आईएसआई के साथ संबंध हैं। अधिकारी ने बताया, ""वह कई नियंत्रण कक्षों में फोन कर अपने आपको एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी बताता था और सैन्य प्रतिष्ठानों की जानकारी इकटा करता था।"" गौरतलब है कि पिछले दो महीनों के दौरान इस क्षेत्र से पाकिस्तान के चौथे जासूस की गिरफ्तारी हुई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें