लंदन। "ट्वाइलाइट" श्रृंखला की फिल्मों के अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन कहते हैं कि उनके लिए सफलता और ख्याति मुसीबत बन गए हैं क्योंकि इस वजह से वह अमेरिका में आजादी से नहीं घूम पाते।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक पैटिन्सन का दावा है कि उनकी सफलता के कारण उन्हें ब्रिटेन की तुलना में अमेरिका में ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना प़डता है क्योंकि वह वहां जहां भी जाते हैं, फोटोग्राफर और प्रशंसक उन्हें घेर लेते हैं।
वह कहते हैं, ""अमेरिका में सब कुछ बहुत बदल जाता है। मैं हमेशा सोचता हूं कि अब लंदन में भी ऎसा होगा लेकिन वास्तव में ऎसा नहीं होता। मैं अमेरिका में कुछ नहीं कर सकता। मैं नहीं चाहता कि मेरे बारे लिखा जाए।""
उन्होंने कहा कि यदि आप बाहर निकलें और हमेशा आपकी तस्वीरें ली जाती रहें तो यह बहुत उबाऊ होता है।
भारत समाचार
सफलता, ख्याति से तंग आ गए हैं पैटिन्सन





















