कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बस ने 2 को कुचला, भी़ड का हंगामा

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को एक निजी बस ने दो लोगों को कुचल दिया।
घटना के बाद आक्रोशित भी़ड ने हिंसक प्रदर्शन किया और उसकी पुलिस से झ़डप भी हुई। भी़ड ने वाहनों में तो़डफो़ड की। जिले के पुरंदपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सनौली राजमार्ग पर सोनवर्षा गांव में स़डक के किनारे ख़डे दो ग्रामीणों को निजी बस ने कुचल दिया। दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज भी़ड ने बस में तो़डफो़ड, पथराव और आगजनी कर कुछ अन्य निजी वाहनों को अपना निशाना बनाया। पुरंदपुर थाना-प्रभारी सुनील कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद मौके से फरार बस चालक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिसे सौंपने की मांग को लेकर भी़ड ने प्रदर्शन करते हुए राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान भी़ड की पुलिस से झ़डपें भी हुई। उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात काबू में लेकिन तनावपूर्ण है। इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें