कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

द सन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है पीसीबी

लंदन। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सितम्बर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले का नतीजा प्रभावित होने का दावा करने वाले ब्रिटेन के समाचार पत्र "द सन" के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है।
समाचार पत्र ने दावा किया था कि ओवल में खेले गए उस मैच का नतीजा प्रभावित हुआ था क्योंकि सटोरियों ने मैच के कुछ ओवरों की स्पॉट फिक्सिंग की थी। उस मैच में पाकिस्तान को 23 रनों से जीत मिली थी। समाचार पत्र ने अपने साक्ष्यों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने पेश किया था। इसके बाद आईसीसी ने इस मामले की जांच की थी लेकिन जांच में सटोरियों के इस मामले में शामिल होने का सबूत नहीं मिला। इसी के बाद पीसीबी समाचार पत्र पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रहा है।
समाचार पत्र के उस दावे के बाद आईसीसी की शक की सूई एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाडियों की ओर मु़डी थी क्योंकि उसे श्रृंखला के दौरान खेले गए एक टेस्ट मैच में भी स्पॉट फिक्सिंग की घटना होने का सबूत सामने आया था। इस घटना के बाद पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने इंग्लिश खिलाडियों पर जवाबी हमला बोलते हुए उनके मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर इंग्लिश बोर्ड और खिल़ाडी बेहद नाराज हुए थे और बट्ट को अदालत में घसीटने की धमकी दी थी।
बट्ट ने हालांकि इंग्लैंड दौरे के दौरान अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी। यह मामला वहीं समाप्त हो गया था लेकिन आईसीसी के इस खुलासे के बाद कि ओवल एकदिवसीय मैच बिल्कुल पाक-साफ तरीके से खेला गया था, पीसीबी ने समाचार पत्र को कठघरे में ख़डा करने का मन बनाया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें